दुर्घटना रोकने और जन जीवन बचाने को लेकर पूर्व विधायक ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

 

टीम एबीएन, रांची। बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम लखन सिंह ने पथ एवं परिवहन विभाग के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रोकने और जन-जीवन बचाने की अपील की। पूर्व विधायक का कहना है कि झारखंड अंतर्गत चौपारण-चतरा रोड को चौड़ीकरण करने और डिवाइडर लगाकर दोनों तरफ आवागमन की सुविधा देने की जरूरत है। 

अभी वाहन चालकों और पैदल रोड पार करने वाले लोगों को आगे-पीछे देखकर बहुत सतर्क होकर रोड पार करना होता है। थोड़े सी चूक होने पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जब से ये रोड बना है, हजारों लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं और अपनी जान गंवा चुके हैं। चौपारण-चतरा रोड में अनेक जगह तीखे घुमाव हैं। जैसे चौपारण-ईटखोरी के बीच बारा बस्ती में बराही पुल के पास आये दिन दुर्घटना होती रहती है। 

वहां सावधानी का कोई बोर्ड तक नहीं लगा। कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार सिंह के समय में कुछ रेडियम लगाये गये थे, जो अपर्याप्त थे। इस तरह इस रोड में हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से चौपारण चतरा रोड का डिवाइड सहित चौड़ीकरण कर जन जीवन को बचाने की अपील की है। इसकी प्रतिलिपि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और पत्र निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी प्रेषित किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse