एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में जंगली हाथी बीती रात आफत बनकर रिहायशी इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर आतंक फैलाया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना धनबाद के तोपचाची इलाके के कर्मतांड गांव की है।
मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर की गई है। कर्मातांड़ गांव के सरपंच आनंद महतो ने बताया कि हाथियों का झुंड रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे गांव में दाखिल हुआ और जमकर उत्पात मचाया।
ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने उन पर धावा बोल दिया। भागने के दौरान ज्ञानचंद्र हाथियों के पैरों तलों रौंदा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है।
सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके फलस्वरूप हाथियों के झुंड ने सोमवार एक शख्स की जान ले ली। धनखंड मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद की जायेगी। दरअसल, झारखंड में सरकार हाथी के हमले में मारे जाने पर मृतक के परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse