टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में 25वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन मे हुआ। सावन मेले का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर की धर्मपत्नी प्रवीणा परब, विशिष्ट अतिथि आर्मी दंत चिकित्सक प्रियंका राठौर एवं आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू ढाका ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर की तथा उर्मिला पाड़िया ने गणेश वंदना की।
सावन मेले में आये सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत अग्रवाल सभा के वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री मनोज कुमार चौधरी, अग्रवाल महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, सावन मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने पुष्पगुच्छ, पौधे, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया।
मेले की उद्घाटनकर्ता नीरा बथवाल ने कहा कि वर्ष 1998 से सावन महोत्सव की शुरुआत की गयी थी। इस वर्ष समिति सावन मेले का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य घर से काम करने वाली उद्यमी महिलाओं को एक प्लेटफार्म देना था जहां से वह अपनी पहचान बना सके तथा आत्म विश्वास में वृद्धि एवं एक दूसरे से सीखने एवं सहयोग कर आत्मनिर्भर होना है।
विशिष्ट अतिथि मंजू ढाका ने अपने सुमधुर वचनों से स्टॉल वाली सभी बहनों को बहुत प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि प्रियंका राठौर ने कहा कि औरतों के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्टॉल लगाने वाली सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि प्रवीणा परब ने कहा कि यह मेला अद्वितीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक है। महिलाओं ने अपनी सृजनता और मेहनत से अपनी पहचान बनायी है। महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। महिलाओं को उच्च स्तर पर ले जाना चाहिए और उनको शिक्षा के स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी फौज की सभी बहनों को भी आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत की है।
अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल एवं मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने कहा कि सावन मेला मे 100 से भी अधिक स्टॉल लगाये गये हैं तथा मेले में दूसरे दिन महिलाओं ने सावन सिंघारा का भव्य आयोजन किया है। मेले के समापन में समिति द्वारा बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। आज सावन मेले में सैकड़ों महिलाओं ने खूब खरीदारी की एवं लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, ओमप्रकाश प्रणव, विश्वनाथ जाजोदिया, राजेंद्र केडिया, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, मनोज चौधरी, अशोक नारसरिया, चंडी प्रसाद डालमिया, सुनील पोद्दार, पवन पोद्दार, नरेश बंका, विजय खोवाल, सुरेश चौधरी, संजय सर्राफ एवं अग्रवाल महिला समिति की रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया अंशु नेवटिया, अलका सरावगी बिना बूबना, मंजू केडिया, मधु सराफ, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, प्रीती पोद्दार मंजू गाड़ोदिया, बीना मोदी, सीमा पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीती बंका, उर्मिला पड़िया, लक्ष्मी पाटोदिया, सीमा टांटिया, सुनैना लोयलका, प्रीती फोगला, शशि डागा, सुषमा पोद्दार, बबीता नारसरिया, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबरेवाल, प्रीति केडिया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल आदि बहनें उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse