भारतीय किसान संघ ने बनायी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ प्रांत की बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्षों के साथ प्रांत के सारे पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन में विकास भारती के सभागार में हुआ। इस बैठक में  सभी जिलों का जिला सम्मेलन और एवं 28, 29 सितंबर को प्रांत अधिवेशन होना निश्चित हुआ। 

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री अचल जी, प्रकाश सिंह, धीरेंद्र अग्रवाल, दीपक उरांव एवं झारखंड के विभिन्न जिले चतरा, लातेहार, हजारीबाग, देवघर, रांची से आये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जहां अगले 6 महीने की रणनीति पर चर्चा की।

 झारखंड में किसानों के हित में काम करनेवाला एक मात्र संगठन है। झारखंड में कम वर्षा होने के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति में   समस्याओं पर चर्चा की गयी। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं का हो रहा पलायन के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के लिए भी काम करने की जरूरत है और युवा सबको जोड़ने की जरूरत है। इस बार मौसम में बदलाव को देखते हुए पर्यावरण को बचने के लिए पौधा रोपण करना होगा। ये सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse