रांची : लोकसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो से मिलने पहुंचे सूर्य सिंह बेसरा

 

पिछले चार दिनों से रिम्स अस्पताल में विशेष निगरानी टीम में इलाजरत 

आनलाइन सोशल प्लेटफॉर्म में विरोध जारी 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में देवेंद्रनाथ महतो पर गंभीर लाठीचार्ज प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। साथ ही सोशल साइट में विरोध प्रदर्शन जारी है। 

रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पिछले चार दिनों से रिम्स रांची में इलाजरत हैं। शरीर में अंदरूनी जख्म है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार शरीर कुल 18 जगह जख्मी है। अस्पताल में पुलिस प्रशासन की विशेष टीम के निरीक्षण में इलाज चल रही है। प्रशासन की ओर से निरीक्षण में प्रतिदिन 30 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। शुभचिंतक एवं परिजनों को मिलने से पूर्व पहचान-पत्र आदि जांच भी की जा रही है।

 आज सोमवार को झारखंड राज्य अलग आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा भी तबीयत की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया वार्ता में श्री बेसरा ने कहा कि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पर पुलिस का इस तरह से घेरकर जानलेवा लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं। मानव अधिकार आयोग के समक्ष पुलिस प्रशासन  के इसका अमानवीय व्यवहार खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करेंगे। बताते चलें कि बिते शुक्रवार को राज्य के आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों का सशरीर समर्थन देने दौरान प्रशासन ने लाठी चार्ज किया था, जिसमें देवेंद्र जख्मी हो गये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse