23 को बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनायेंगी निर्मला सीतारमण

 

23 जुलाई को बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास

टूट जायेगा मोरारजी देसाई का ये रिकॉर्ड

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। यह बजट कई मायनों में खास होगा। सरकार के सामने महंगाई, बेरोजगारी और ग्लोबल टेंशन से निपटने की चुनौती होगी।

साथ में सरकार किसानों के आय को दोगुना करने की दिशा में भी कदम उठा सकती है। इतना ही नहीं इस बजट को एक बार फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। वह इस बजट को पेश करते ही एक नया रिकॉर्ड बना देंगी। 23 जुलाई को बजट पेश होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करके इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में सीतारमण को ये लगातार सातवां बजट होगा और इसमें छह पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट शामिल हैं। इस हिसाब से वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। उन्होंने साल 1959-1964 के बीच 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किये थे। 

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है। ऐसे में सरकार के पूर्ण बजट में आम जनता से लेकर टैक्सपेयर्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े ऐलान किये जाने की उम्मीद जतायी जा रही है। इस बार मिडल क्लास पर सरकार का मुख्य तौर पर फोकस रह सकता है। 

इसके लिए इनकम टैक्स में राहत का ऐलान संभव है। रिपोर्ट्स की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में आने वाले बजट में टैक्स के नियमों में बदलाव कर सकती हैं। अभी तक 3 लाख रुपये कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है और इस एक्जेम्पशन लिमिट को 5 लाख रुपए किया जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse