एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। यह खेल महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।
26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी और 11 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जायेगी। हालांकि, कुछ खेलों की शुरुआत तो 24 जुलाई से ही हो जायेगी। पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को सीन नदी के जार्डिन्स डु ट्रोकाडेरो में होगा। ओलंपिक में यह पहला मौका होगा जब उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 इस परंपरा को तोड़ेगा। भारत पहली बार पेरिस ओलंपिक में पदकों के दोहरे अंक का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखेगा। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत तीन पदकों से चूक गया था। भारत पेरिस ओलंपिक 2024 में 117 सदस्यीय दल भेज रहा है, जो पिछले संस्करण की तुलना में पांच कम हैं।
टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक में ध्वजवाहक होंगे। एथलीटों ने पहले ही यूरोप में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और जल्द ही पेरिस ओलंपिक के लिए फ्रांस पहुंचेंगे। पेरिस में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से अपने खिताब का बचाव करने की काफी उम्मीदें होंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse