मुख्य मंदिर वापस लौटे भगवान जगन्नाथ

 

जगन्नाथ रथ यात्रा : सैकड़ों भक्तों ने खींची रस्सी 

रथ पर सवार होकर मुख्य मंदिर वापस लौटे भगवान जगन्नाथ 

टीम एबीएन, रांची। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा बुधवार को रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी से अपने धाम यानी जगन्नाथपुर मुख्य मंदिर लौट आये। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम के बाद दसवें दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर आरूढ़ होकर मुख्य मंदिर लौट आये। रथ मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदा और बच्चों संग झूला का आनंद लिया। बुधवार की दोपहर चार बजे सैकड़ों भक्त भगवान जगन्नाथ समेत सभी विग्रहों को रथ पर आरूढ़ कर रस्सी से खींच मुख्य मंदिर तक लाये। वहीं, इस दौरान प्रशासनिक खेमा भी विधि व्यवस्था की मजबूती में तैनात नजर आया। जब भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सवार होकर मुख्य मंदिर की ओर रवाना हो रहे थे तो उस वक्त सिर्फ उनके नाम का जयकारा ही लगाया जा रहा था। 

हजारों भक्तों की भीड़ भगवान जगन्नाथ की मुख्य मंदिर वापसी के दौरान उनकी एक झलक पाने को पूरी तरह से बेताब दिखे। वहीं, दूसरी तरफ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी थामें श्रद्धालु उनके अप्रतिम श्रृंगार को देखते थक नहीं रहे थे। रथ मेला में मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदा और बच्चों संग झूला का आनंद लिया। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों का आनंद थोड़ा फीका रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse