गुरुसत्ताश्री की सूक्ष्म उपस्थिति और आशीर्वाद से 24 घंटे के आॅनलाइन एकादशी अखंड जप में जुटे गायत्री साधक

 

जप व यज्ञीय अनुष्ठान में दैवी सत्ता के समक्ष शुभकामना व साष्टांग प्रणाम का विधान व भावार्थ बताया

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुञ्ज तत्वावधान में एकादशी व्रत उपवास, जप-अनुष्ठान राष्ट्रीय आनलाइन प्रतिनिधित्व में गायत्री साधक समूह आनलाइन जप- अनुष्ठान में 24 घंटे का अखंड जप-अनुष्ठान आज 17 जुलाई सुबह 4 बजे से कल 18 जुलाई गुरुवार को सुबह 4 बजे तक अपना समय निर्धारित कर शुरू किये। 

मौके पर आनलाइन संचालन प्रतिनिधिमंडल ने सभी से अनुरोध किया कि इस दैवीय योजना में घर बैठे सहयोग करें व राष्ट्रीय नवनिर्माण के लिए,सभी के लिए स्वस्थ-सुखद जीवन,सबको सद्बुद्धि प्राप्ति व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना भाव के साथ सभी साधक अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का संकल्प ले जप-अनुष्ठान में योगदान करें। 

इस पावन अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में स्थानीय पीठों एवं मंडल शाखाओं और गृहे गृहे आवासीय तपोवन में साधकों ने भागीदारी की है। प्रात:काल से शक्तिपीठ सेक्टर टू में साधकों ने जप-अनुष्ठान के साथ यज्ञीय अनुष्ठान किये। इसमें साधक सदस्यों ने  मंगलाचरण से रक्षा विधान में गुरु-ईश व सर्वदेव आवाह्न नमन वंदन सहित षोडशोपचार, स्वस्तिवाचन पाठ कर  यज्ञीय विधान किया। 

यज्ञीय अनुष्ठान विधान में यज्ञाचार्य ने क्षमा प्रार्थना, शुभकामना व साष्टांग नमन-वंदन का विधान व भावार्थ सोदाहरण बताया। कई साधकों ने सर्वे भवन्तु सुखिन: व वसुधैव कुटुंबकम् कल्याणार्थ भाव से गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य सहायक मंत्रों के भी जप किये। 

गुरुवार महिला मंडल प्रतिनिधित्व में रांची शक्तिपीठ में समूह जप, सत्संग व स्वाध्याय पाठ होगा।आगामी चंद्रायण व्रत-उपवास संबंधित आध्यात्मिक कायाकल्प जप-अनुष्ठान की भी आनलाइन समूह संदेश में चर्चा हुई। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse