टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नये सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 28 जुलाई को अग्रवाल सभा के नये सत्र के चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक थी।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तथा नामांकन पत्र की जांच व वैध नामांकन पत्र की सूची 17 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रकाशन किया जाएगा। तथा नामांकन पत्रों की वापसी 20 जुलाई तक है तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 जुलाई को ही 4 बजे प्रकाशित किया जायेगा।
मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024-26 के लिए 31कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाता द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse