टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने बुद्धिजीवियों की राय लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत तीन दिनों तक बैठक होगी और समाज के विभिन्न वर्गों से बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को बुलाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस भवन में शनिवार 13 जुलाई को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी विभागों के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि बुद्धिजीवियों की बैठक बुलाये जाने के पीछे मंशा यह है कि समाज के अंदर जो समस्याएं हैं, उसे सामने लाया जाये और जानकारी लेकर उसे दूर किया जाये।
तीन दिनों तक समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन करने के बाद पार्टी के द्वारा आगे की रणनीति बनाई जायेगी। तीन दिवसीय बैठक की तारीख पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर से समय लेकर निर्णय लिया जायेगा। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम झारखंड में सुखद रहा।
हम रिजल्ट से उत्साहित हैं। विधानसभा चुनाव में भी एक बार फिर भारी बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने में सफल होंगे। पार्टी ने विधानसभा स्तर की तैयारी पूरी कर ली है। गठबंधन के तहत झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse