एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। कुंभराज नगर परिषद के वार्ड 15 के वार्डवासीयो की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी पानी की समस्या तो कभी बिजली की समस्या से, अब तो बरसात के दिनों में कच्ची रोड पर नालियों का गंदा पानी जमा होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस वार्ड में नालियां बनी तो है, लेकिन नालियां खुली होने से मवेशियों के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं आज एक मवेशी नाली में गिरने से मौत हो गयी। जिससे वार्डवासियों में आक्रोश देखा गया। वार्ड वासियों का कहना था कि नगर परिषद की लापरवाही की वजह से नालियों का खुला होने से उसमे मवेशी गिर रहे हैं।
आज रात एक मवेशी नाली में गिरने से मौत हो गयी। नालियों में भरा गंदा पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा होता है, जिससे वार्डवासी परेशान हैं। हेमराज ने बताया कि यह नाली अगर पैक यानी ढंकी होती तो गौ माता फंसकर नहीं मरती। नाली बनायी तो उसकी देखरेख होनी चाहिए। सीएमओ साहब ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कई बार सुनते नहीं है। वार्ड 15 में तीन-चार वर्र्षों से समस्या आ रही है। रोड भी नहीं बन रही है। बारिश होगी तो यहां तालाब बन जायेगा। जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस वार्ड में जगह-जगह रोड कीचड़ हो रहा। नालियों के खुला होने उसमें मवेशी गिर रहे हैं। आज रात एक गाय की नाली में फंसने से मौत गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse