एबीएन न्यूज नेटवर्क, निलांबर पितांबरपुर, पलामू। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गांव के किसान शांति देवी पिता अर्जुन यादव उम्र लगभग 55 वर्ष की मौत शुक्रवार को लगभग 3 दिन में वज्रपात से हो गयी। इस घटना के बाद पचमो गांव में सनसनी फैल गयी है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी एक महिला के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर भैंस चरा रही थी अचानक वज्रपात गिरने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। शांति देवी शादी के बाद से ही मायके में ही रह कर जीवन यापन करती थी उसका बेटा इसी वर्ष आर्मी में भर्ती हुआ है। बेटा भी ट्रेनिंग में है इस घटना का सूचना बेटे को दे दिया गया है उसकी मौत होने से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के जानकारी परीजनों के द्वारा मिली है पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम सीएच भेज दिया गया है। इस घटना पर पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह और बिट्टू सिंह मुखिया अरविंद शुक्ला समाजसेवी दीपक गिरी सुशील तिवारी सहित कई लोगों पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया है तथा परिजनों को संतावना दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse