टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ की भतीजी अमीषा सर्राफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अमीषा सर्राफ सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सीए बनने पर मारवाड़ी समाज के सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, कमल कुमार केडिया, रमण वोडा, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, किशन साबू, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, सुनील केडिया, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, कमल जैन, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, रतन मोर, निर्मल बुधिया, जितेश अग्रवाल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, अंजय सरावगी, सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, दीपेश निराला, आशीष अग्रवाल, विशाल पाड़िया, विकास अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, मनोज रूईया, विनोद टिबडेवाल, ललित पोद्दार आदि शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse