झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

 

बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, ओड़िशा में साइक्लोन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, ओड़ाई, बलिया, आसनसोल, बागती होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। असम और उससे सटे इलाकों में के साथ-साथ ओड़िशा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार (12 जुलाई) को भी कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार को झारखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि मौसम केंद्र की ओर से कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बृहस्पतिवार को भी अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse