बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनायेगी अटल पेंशन योजना, मिलेंगे 10 हजार

 

  • अटल पेंशन योजना के तहत अब मिलेंगे 10 हजार रुपये, बजट में सरकार कर सकती है ऐलान 
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि इस योजना ने शुरू होने के बाद से 9.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है 

जतिन भूटानी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सामाजिक सुरक्षा स्कीम अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि में दोगुना इजाफा हो सकता है। सरकार अटल पेंशन योजना के तहत कम से कम मिलने वाली गारंटी राशि को दोगुना कर 10 हजार कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 23 जुलाई 2024 को संसद में पेश किए जाने वाले बजट में इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को डबल करने का ऐलान कर सकती है। एक टीम इस योजना का सरकारी खजाने पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रही है और बजट से पहले इस पर निर्णय लिया जा सकता है। 

क्या है अटल पेंशन योजना 

बता दें कि अटल पेंशन योजना को पीएम मोदी ने 9 मई 2015 को शुरू किया था। यह एक एक सामाजिक सुरक्षा योजना है और इसका मकसद नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक गारंटी आय उपलब्ध कराना है। राशि कितने मिलेगी यह उनके योगदान पर निर्भर करता हैं। अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों के पास हर महीने 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये की निश्चित मासिक पेंशन राशि प्राप्त करने का विकल्प है। 

यह योजना घरों में साफ-सफाई का काम करने वाले सहायकों, माली और ड्राइवरों जैसे लोगों को 60 साल यानी रिटायरमेंट की आयु के बाद सक्रिय रूप से अपना खर्च चलाने में मदद करती है। योजना के तहत अभी अधिकतम 5 हजार रुपये मिलते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को अभी हर महीने अधिकतम 5 हजार रुपए मिलते है और सरकार इस राशि को डबल कर 10 हजार रुपये करने की योजना बना रही है। 

हर महीने मिलने वाली राशि योगदानकर्ता पर निर्भर करती है कि उसने कितना योगदान किया है। फिलहाल इस योजना के तहत हर महीने ज्यादा से ज्यादा 5 हजार रुपये ही मिल सकते है। अगर सरकार संशोधन करती है तो यह राशि डबल होकर 10 हजार रुपये हो जायेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अटल पेंशन योजना के तहत 20 जून तक कुल 66.2 करोड़ सदस्य थे और 2023-24 में 1.22 करोड़ नये रजस्ट्रिेशन हुए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरूआत में बताया था कि इस योजना ने शुरू होने के बाद से 9.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और यह अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी प्रतिस्पर्धी है। 

अटल पेंशन योजना के फायदे 

  • योजना के तहत सरकार से न्यूनतम पेंशन की गारंटी। 
  • योजना में किये गये योगदान के लिए 80 सीसीडी के तहत टैक्स बेनिफिट। 
  • सभी बैंक खातरधारक कर सकते हैं आवेदन। 
  • 60 साल की उम्र से मिलने लगेगी पेंशन। 
  • प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी भी कर सकते हैं अप्लाई। 
  • यदि दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो पति या पत्नी योगदान का दावा कर सकते हैं या योजना से जुड़े रह सकते हैं। 
  • अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की शर्त 
  • अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और इसके लिए कम से कम 20 वर्षों तक आपको पैसे डालने होंगे। 

अटल पेंशन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई? 

  1. आप नेट बैंकिंग के जरिये अटल पेंशन योजना अकॉउंट खोले। 
  2. 60 वर्ष की आयु तक आप जितनी राशि जमा करना चाहते हैं, उसे तय करें। 
  3. इसके बाद आटो-डेबिट विकल्प का चयन करें ताकि राशि हर महीने अपने आप आपके बैंक अकॉउंट से कट जाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse