टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है, संघर्ष कार्य है। जनता से संवाद करता है, रोज-रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है। कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है।
श्री मरांडी ने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना।
उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5 लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगायी गयी। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गये। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse