रांची विश्वविद्यालय,रांची में एकदिवसीय शोधासउराविः का आयोजन

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 06/07/2024 दिन सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में IQAC एवं MMCRC के संयुक्त तत्वाधान में शोधप्रेमियो के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची विश्वविद्यालम के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शोधासउराविः रखा गया था जिसका अर्थ है शोधार्थी सांस्कृतिक उत्सव रांची विश्वविद्यालय है। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम का लक्ष्य शोधार्थियों में शोध के अलावा छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। डॉ. सिन्हा ने अपने समय किये गये शोधकार्य को भी सभी शोधार्थियों से साझा किया। 

आईक्यूएससी के निदेशक डॉ सुदेश कुमार साहु एवं एमएमसीआरसी की निर्देशक डॉ नयनी सक्सेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी श्रृंखला में आईक्यूएससी ने एक पत्रिका का विमोचन किया, जिसका नाम PERSPECTIVE NEWSLETTER,  IQAC रखा गया है। 

यह पत्रिका साल में  दो बार प्रकाशित की जायेगी जिसमें विश्वविद्यालयों में चल रही गतिविधियों से सभी को अवगत कराया जायेगा। शोधार्थियों के लिए कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता रखी गयी थी, जिसमें रंगोली, स्पॉट पेटिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, लोक नृत्य, लोक संगीत तथा वेस्टन गीत शमिल थे। 

कार्यक्रम में सभी विभागों के शोधार्थियों ने बाढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक शोधार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और इसे सफल बनाया। जन्तु विज्ञान कि विभागाध्यक्ष डॉ. वन्दना ने भी एक गीत की पेशकश की।

कार्यक्रम में परफार्मिंग एवं फाईन आट्‌स के विभाग के शिक्षकों एवं छात्रो के द्वारा सहयोग मिला। कार्यकम का मंच का संचालन डॉ. आनंद कुमार ठाकुर एवं डॉ. सोनी कुमारी तिवारी एवं दो शोधार्थियो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बीके सिन्हा, तकनीकी सलाहकार रांची विश्वविद्यालय, रांची ने दिया।

मौके पर रांची विश्वविद्यालय,रांची के प्रॉक्टर डॉ. मुकुन्द चंद्र मेहता, कुलसचिव डॉ. विनोद नारायण, सीसीडीसी प्रकाश झा परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा, लीगल सलाहकार जीएस झा विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं आईक्यूएससी सदस्य और एमएमसीआरसी के सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse