टीम एबीएन, रांची। कांके प्रखंड चौड़ी बस्ती के रहने वाले सूरज कुमार राय को कांके प्रखंड राजद का अध्यक्ष और मोहम्मद शोएब को कांके प्रखंड का सचिव मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि इनके पदाधिकारी बनने से प्रखंड में राजद का संगठन और भी मजबूत होगा।
श्री महतो ने प्रखंड अध्यक्ष श्री राय को जल्द-से-जल्द प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्देश भी दिया है ताकि होने वाले विधानसभा चुनाव में कांके में पार्टी सबसे आगे रहे। इनके मनोनयन पर पार्टी के कई नेताओं ने इन्हें बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse