टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी लाभुक रामचन्द्र माहतो, नईटांड़, जयनगर, एंजोला एक्का, जानपुर, डोमचांच, एलबत्ता बाड़ा, जानपुर, डोमचांच, गुडीया देवी लोकाई, कोडरमा, अमित कुमार यादव चोपनाडीह मरकच्चो आदि ने आम का प्रदर्शन किया।
साथ ही लाभुकों ने उपस्थित ग्रामीण को बागवानी योजना का क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया। इसमें बताया गया कि यह पांच साल का योजना है। इसमें एक लाभुक को एक एकड़ में बागवानी हेतु 112 आम के पौधे एवं 80 ईमारती पौधे कुल 192 पौधे लगाये जाते हैं।
पांच साल के बाद एक लाख की आमदनी आम से होती है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 1072 एकड़ में बागवानी की गयी था, जिसमें आम के पौधा लगभग 97341 लगाये गये थे। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक लगभग 1006 एकड़ में बगवानी किया जा रहा है, जिसमें लगभग 112672 फलदार पौधे लगाये जाने की प्रक्रिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse