अब भाजपा के नहीं रहे कुणाल षाड़ंगी

 

  • झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी नेता कुणाल षाड़ंगी ने इस्तीफा दे दिया
  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी पोस्ट करके यह जानकारी दी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। कोल्हान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। बाबूलाल मरांडी को लिखें अपने इस्तीफा पत्र में कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी की नीति और सिद्धांतों पर कई तरह के सवाल उठाते हुए लिखा है कि वह भाजपा में रहकर अपने उन उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिसके लिए वह राजनीति में आये हैं।

कुणाल ने अपने पत्र में लिखा है कि सिंहभूम के लोगों की समस्याओं को वह दूर करने में अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी को लिखे इस्तीफे की कॉपी कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और कर्मवीर सिंह को भी भेज दी है। इससे पहले कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुणाल षाड़ंगी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि पिछले कई महीने से यह लग रहा था कि वह पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठन से जुड़े विषयों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया परन्तु पार्टी उदासीन ही रही। कुणाल षाड़ंगी ने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा है कि प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था तब यह लगा था कि पार्टी उनकी बातों पर संज्ञान लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse