टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिलायंस जिओ इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। हेमंत सोरेन को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार द्वारा आमंत्रित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विवाह का निमंत्रण पत्र दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन को सपरिवार आने को कहा है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन अनंत अंबानी की शादी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी मुंबई एंटीलिया में होगी। शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था। जामनगर अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर है और दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के लिए जाना जाता है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse