कोडरमा : तिलैया थाना कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 

गांजा बेचने के लेकर हुआ था एफआईआर

टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना कांड संख्या 60/2024 का फरार अभियुक्त उमेश सिंह शनिवार को बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत  लक्ष्मीपुर गांव से गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि उमेश सिंह पिछले 3 महीने से फरार चल रहा था। उमेश सिंह के घर से तिलैया थाना कांड संख्या 60/2024 में 8 किलो 69 ग्राम एवं कांड संख्या 76 /24 में 3 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। 

इस मामले को लेकर तिलैया थाना में 4 अप्रैल 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गयी थी। उमेश सिंह झुमरी तिलैया के कैलाशपुर मोहल्ला का रहने वाला है। गांजा बरामदगी के बाद वह पिछले 3 महीने से फरार चल रहा था। इसकी गुप्त सूचना कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली। 

गिरफ्तारी के लिए उन्होंने एक छापामारी टीम का गठन किया और टीम ने कार्रवाई करते हुए उेश सिंह को बिहार के नालंदा जिले लनक्ष्मीपुर से गिरफ्तार किया है। छापामारी दल में तिलैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नरेश सिंह, पैंथर के जवान, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी और कर्मी तथा सशस्त्र आरक्षी शामिल थे। यह जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse