झारखंड : सत्र के दौरान उपस्थित रहेंगे सभी अधिकारी

 

  • झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के विश्वास मत से पहले सभी अधिकारियों के लिए जारी हुआ ये निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल के कार्यालय से इस संबंध में शनिवार (6 जुलाई) को एक आदेश जारी किया गया है। 

सभी अपर मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के सभी प्रधान सचिव, सरकार के सभी सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के प्रमुख, रांची के उपायुक्त और रांची के एसएसपी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि 8 जुलाई 2024 को 11 बजे से पांचवें झारखंड विधानसभा का 16वां सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। 

सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रिपरिषद में विश्वास का प्रस्ताव रखा जाना है। इसके बाद वाद-विवाद एवं मतदान होना है। इसलिए 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने तक सभी पदाधिकारी विधानसभा के पदाधिकारी दीर्घा में मौजूद रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse