राजधानी रांची में धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस

 

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर रांची उपायुक्त ने की बैठक, दिए निर्देश

टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय में 9 से 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह को लेकर बैठक की। कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में किया जायेगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के लिए कोषांग और इवेंट टीम का जल्द गठन करने की बात कही गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये। 

उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर पिछले वर्ष के अनुभवों के साथ और बेहतर तैयारी किस प्रकार हो इस पर मंथन किया। कार्यक्रम के दौरान यहां लगने वाले स्टॉल, फूड स्टॉल, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था अन्य सभी व्यवस्था, दूसरे जिलों से कार्यक्रम में शामिल होने आये कलाकारों के भोजन, पानी, रहने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी। 

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव में अन्य राज्यों की जनजातीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, साहित्य, इतिहास, कला एवं हुनर, उनकी अलग-अलग आर्थिक क्रिया, खेलकूद क्षेत्र की विशेषताओं के समायोजन पर भी चर्चा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड की लोक संस्कृति, यहां के लोगों की ऐतिहासिक विरासत को विश्व के मानचित्र पर दिखाने के लिए बहुत बड़ा माध्यम है। 

इसके लिए इसे भव्य बनाने के लिए हर व्यवस्था बेहतर कराने को लेकर तैयारी शुरू करने को कहा। लोग दूसरे देशों की जनजातीय संस्कृति को देख सकें इसके लिए उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी लगाने को कहा। इससे झारखंड और अन्य राज्यों से आए लोग दुनिया के कई देशों की जनजातीय संस्कृति से रूबरू हो सकें। 

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के स्वरूप में नवीनता लाने का प्रयास करें। इसके लिए दूसरे देशों के जनजातीय समूह को भी इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास करें ताकि झारखंड राज्य की जनजातीय समूह वहां के जनजातीय समूह के बारे में अच्छे से जान सकें। 

बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए संजय कुमार भगत, उप निदेशक आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय संगीता शरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, उप निदेशक टीआरआई मोनिका रानी टुडी, सहायक निदेशक आरआई रांची राकेश रंजन उरांव, प्रोजेक्ट मैनेजर जुड़को रांची अनुराग कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse