एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 16 बच्चे मध्याह्न भोजन में अंडा खाने के बाद बीमार पड़ गये। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उन सभी का इलाज किया गया है। जिला के भंडरा थाना क्षेत्र के अपग्रेड मध्य विद्यालय कुंदों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों को अंडा दिया गया था। जिसे खाने के बाद स्कूल के 16 बच्चे बीमार पड़ गये।
स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को इलाज के लिए भंडरा अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चों का इलाज किया गया है। सूचना मिलने के साथ ही बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गये। इस घटना को लेकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार का कहना है कि ये मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हुआ है। बच्चों ने पेट दर्द के साथ उल्टी की शिकायत भी की थी। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
इसको लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जयनाथ महतो का कहना है कि अंडा खाने से बच्चों की सेहत बिगड़ी है, इस मामले में जांच की जायेगी। मध्याह्न भोजन के बचे हुए अंडों को सीज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अपग्रेटेड मिडिल स्कूल कुंदो में बच्चों को मध्याह्न भोजन के रूप में अंडा दिया गया था। जिसे खाने के बाद बच्चे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे। यह देख शेष बच्चों ने अंडा नहीं खाया। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर बच्चों का इलाज किया गया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse