टीम एबीएन, रांची। ओडिशा हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी (वीआर सारंगी) ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है। सुबह 9:45 बजे झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलायी।
डॉ सारंगी 19 जुलाई 2024 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 दिसंबर 2023 को डॉ वीआर सारंगी को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की थी। 20 जुलाई 1962 को ओड़िशा के चर्चित सारंगी परिवार में जन्मे डॉ वीआर सारंगी ने बीजेबी कॉलेज भुवनेश्वर से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की।
इसके बाद उत्कल यूनिवर्सिटी के एमएस लॉ कॉलेज कटक से एलएलबी आनर्स गोल्ड मेडल के साथ पास किया। डॉ सारंगी ने 1,52,000 से अधिक केस का निबटारा किया है। उन्होंने 1500 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट लिखे हैं। वकील के रूप में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभायी। गुरुवार की देर रात रांची पहुंचने पर हाईकोर्ट के अधिकारियों ने अपने नये चीफ जस्टिस का भव्य स्वागत किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse