एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की स्वदेश वापसी पर दिल्ली से मुंबई तक भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट में सबसे पहले स्वागत किया गया।
फिर मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक खिलाड़ियों ने रोड शो किया। इस दौरान मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े तक चैंपियन खिलाड़ियो को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विजय रथ में सवार होकर जब भारतीय खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे, सभी खिलाड़ियों को वहां सम्मानित किया गया। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खिलाड़ियों की एक झलक के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
क्रिकेट प्रेमी अपने स्टार को देखने के बेताब दिखे। मरीन ड्राइव और वानखेड़े में भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत ढोल बाजे के साथ किया गया। समर्थक नृत्य करने नजर आये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse