झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

वज्रपात की भी चेतावनी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटो में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई  जिलों में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। 

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज गति से हवा चलने की संभावना है, इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्कता और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। जिसमें उन्हें सुरक्षित स्थानों में रहने व बिजली के उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse