आम लोगों को नये कानून की जानकारी देंगे अधिवक्ता

 

सुदेश महतो से मिला अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल 

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज आजसू पार्टी के सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास पर मिल कर भारत के नये कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंध में चर्चा की। 

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस नये कानून की जानकारी अधिवक्ताओं के साथ ही आमलोगों को भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को नये कानून की जानकारी देने के लिए अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के सदस्यों को आगे आकर कार्य करना होगा। 

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने इस अवसर पर सुदेश महतो को आश्वस्त किया कि संघ के सदस्य आमलोगों को नये कानून भरतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की जानकारी देने का कार्य करेंगे। 

इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse