टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन भवन में उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। अग्रवाल सभा द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन भवन के आधार तल्ले का नवीकरण करवाया गया, जिसमें हॉल, लाइब्रेरी एवं कमरे का नवीकरण एवं आधुनिकतम बनाया गया।
जिसका उद्घाटन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सह अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने फीता काटकर एवं श्रीफल फोड़ कर किया। तत्पश्चात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, पूर्व अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार सहित सभी कार्यकारणी सदस्यों ने श्री गणेश एवं महाराज अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प एवं प्रसाद चढ़ाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता ललित कुमार पोद्दार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अग्रवाल सभा विगत कई वर्षों से जनसेवा, कल्याणकारी रचनात्मक कार्य एवं सामाजिक कार्यों को कर रांची में एक उत्कृष्ट पहचान बनायी है। तथा निरंतर बेहतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
साथ ही महाराजा अग्रसेन भवन को भी पूर्ण सुविधायुक्त बनाया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भवन को आधुनिकरण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में आधार तल्ले को नवीकरण पूर्ण सुविधायुक्त बनाया गया है तथा अग्रवाल सभा कई जन उपयोगी कार्य करा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर पाटोदिया ने की। संचालन- मंत्री मनोज चौधरी तथा धन्यवाद- ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मौके पर भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र केडिया, अशोक कुमार नारसरिया, विनोद कुमार जैन, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, कमल कुमार केडिया, अनिल अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, कमल खेतावत, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, निर्मल बुधिया, आनंद जालान, किशन पोद्दार, नरेश बंका, अजय खेतान, अशोक लाठ, जितेश अग्रवाल, पवन कुमार कनोई, विनोद कुमार टिबडेवाल, मनोज कुमार रूईया, राजकुमार मित्तल, मनोज ढांढनिया, रमाशंकर बगड़िया, सुनील केडिया, सुरेश चौधरी, सुनील पोद्दार, सौरभ बजाज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse