लायंस ग्लोबल ने किया डॉक्टर्स और सीए का अभिनंदन

 

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने रिम्स के प्रख्यात कॉर्डियोलॉजी डॉ प्रशांत कुमार एवं डर्मिटोलॉजी के रूप में सेवारत उनकी पत्नी डॉ नेहा रानी से मिलकर डॉक्टर्स डे की बधाई दी। साथ ही आईसीएआई की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला और सीए रिंकू खेमका सरावगी से मिलकर भी उन्हें सीए डे की बधाई दी और समाज में उनके योगदान के प्रति आभार जताया।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने मरीजों की सेवा के लिए सेवा भाव से समर्पित डॉक्टर्स के योगदान के प्रति आभार जताया और कहा कि आप मरीजों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। सेवा, समर्पण के प्रति आपका योगदान अतुलनीय है। 

चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेष अग्रवाल ने कहा कि सीए डे और डॉक्टर्स डे का एक ही दिन होना अपने आप में एक सुखद संयोग है। दोनों वर्गों का समाज में अहम योगदान है। आपकी सेवा की आवश्यकता समाज के सभी वर्गों के लिए सामान्य रूप से महत्वपूर्ण है। डॉक्टर्स का काम चुनौतीपूर्ण होता है, वहीं सीए हमें वित्तिय प्रबंध सलाह देकर हमारे उद्यम व्यवसाय के विकास में मदद करते हैं। 

क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने कोविड महामारी के समय डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान के प्रति आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया। जीएसटी के प्रभावी होने के बाद तकनीकी युग में सीए की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने सीए समुदाय के प्रति भी आभार जताया। 

मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तमस आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse