एक स्थायी आधुनिक प्याऊ और उचित स्थान मिलने पर तीसरा अन्नपूर्णा सेवा शुरू करेगा मारवाड़ी सम्मेलन

 

  • रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की द्वितीय बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। 

बैठक में महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सम्मेलन द्वारा आयोजित हुई प्रतिभा सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मान समारोह में 170 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर में स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में एक स्थाई आधुनिक प्याऊ लगाने की योजना है‌।

ललित कुमार पोद्दार ने सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों से दो अन्नपूर्णा सेवा सम्मेलन द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जा रहा है। अगर उचित स्थान मिलने पर तीसरा अन्नपूर्णा सेवा प्रारंभ करने की योजना है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला मारवाड़ी सम्मेलन जन सेवा के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया ने की तथा धन्यवाद- ज्ञापन मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष किशन साबु ने किया।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे-भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद जैन, कमल कुमार केडिया, पवन शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया अशोक नारसरिया, ज्योति बजाज, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, मनोज रूईया, किशन साबू, नरेश बंका, आनंद जालान, दीपेश निराला, संजय सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, रमण वोडा, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, बबलू हारित, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, विशाल पाड़िया, रौनक झुनझुनवाला, आकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse