कोडरमा : अपराधियों ने होटल संचालक समेत दो को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतगर्त बागीटांड स्थित होटल शांति मोटल में अपराधियों ने दुसाहस दिखाते हुए दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। गोलीकांड की घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की है। मृतकों की पहचान जलवाबाद निवासी मो राजन और मो नसीम के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की पहचान नही हुई है। 

घटना के बाबत आस पास के लोगों ने बताया कि बिहार से कुछ लोग शनिवार शाम उक्त होटल में खाना खाएं साथ ही शराब का भी सेवन किया, बिल पेमेंट को लेकर होटल संचालक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद सभी आरोपी चले गए, बाद में करीब साढ़े आठ बजे रात्रि पुनः उसी कार से आरोपी आये और लगातार गोली चलाने लगे जिससे नसीम की घटनास्थल पर मौत हो गयी ,वहीं मो राजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल मो राजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बागीटांड़ में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क जाम की तैयारी कर रहे थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse