टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए रांची एवं क्राइस्ट का मेडिकल डॉक्टर के संयुक्त सौजन्य से दिनांक 22 जून 2024 को वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र जगन्नाथपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया डॉक्टर रंजीत कश्यप एवं डॉक्टर संजीत कुमार पंकज जनरल फिजिशियन एवं उनके टीम के सदस्यों के द्वारा 97 मरीज का जांच किया गया।
सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई साथ ही साथ उन्हें खान-पान व्यायाम की उचित जानकारी भी दी गई शिविर में अधिकतर मरीज शुगर हाई ब्लड प्रेशर कमजोरी खून की कमी गैस की समस्या से संबंधित थे शिविर में देखा गया कि केंद्र की अधिकतर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है।
इस शिविर में क्रिस का मेडिकल डॉक्टर के निदेशक श्री क्लेरेंस फैब्रिक वाईएमसीए के सचिव आशीष टोप्पो, सौरव मुर्मू, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेटर सुमन भेंगरा, मिस रजनी एक्का, स्वास्थ्य सेविकाएं जितनी खलखो को रेणुका तिर्की समाज सेवक मुमताज कुरैशी प्रोग्राम कोआॅर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज का इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse