एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कोयनारा जराकेल गांव के पास शनिवार को कारो नदी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गयी। इससे शादी की खुशियां गम में बदल गयीं। मृतकों में मुरहू थाना क्षेत्र के दारला जामटोली निवासी जीवन तिड़ू की पुत्री असरिता तिरु (14 वर्ष) एवं रनिया थाना क्षेत्र के जराकेल गांव की जेम्स कोनगाड़ी की बेटी जेनल रानी कोनगाड़ी (24 वर्ष) शामिल हैं।
असरिता खूंटी के एसडीए स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि जेनल बीएड की पढ़ाई कर रही थी। खूंटी जिले के रनिया थाना के जराटोली निवासी जेम्स जेनेथ कोनगाड़ी के घर में गुरुवार को शादी समारोह था। जेनल अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गयी थी।
शनिवार को जेनेल, असरिता और उसकी मां मरियम तिरु कारो नदी में गयीं। मरियम नदी किनारे कपड़ा धो रही थी और असरिता और जेनल नदी में नहा रही थीं। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गयीं। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse