हमारे द्वारा ईश्वर अपना प्रेम दूसरों को दिखाता है : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

 

टीम एबीएन, रांची। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने रांची महाधर्मप्रांत के हरमु पल्ली में ब्रा अजीत तिर्की एम सी के 25 वर्ष के रजत जयंती के अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया एवं उनके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए विशेष प्रार्थना की, साथ ही उनके 25 वर्षों के समर्पित जीवन के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।  

आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद हरमू पल्ली के संत फ्रांसिस गिरजा में ब्रा अजीत कुमार तिर्की के रजत जयंती के अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु की कृपा से हमें सामर्थ्य प्राप्त होता है उसी की अशीष के कारण ही ब्रा अजीत कुमार तिर्की आज अपना रजत जयंती मना रहे हैं। ईश्वर ने ब्रा अजीत कुमार तिर्की के जीवन के माध्यम से लोगों को अपना प्रेम प्रदर्शित किया। 

महाधर्माध्याक्ष ने  हमारे जीवन को ईश्वर के हाथों में सौंपने का संदेश दिया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट ने ब्रदर के रजत जयंती के अवसर पर उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दीं। इस ब्रा अजीत कुमार तिर्की के रजत जयंती के अवसर पर  रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, एम सी धर्मसमाज के जेनरल सर्वेंट ब्रा रासेल, ब्रा प्रेम किशोर, फा जेरोम टी ओ आर, सि किरण एक्का, डॉ रेनू तिर्की, विभिन्न धर्मसमाज की धर्मबहनें एवं 500 से अधिक अथिति शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse