सत्यानंद योग मिशन केंद्र में महिला सशक्तिकरण पर वर्कशॉप के साथ योगाभ्यास

 

टीम एबीएन, रांची। सत्यानंद योग मिशन केन्द्र, बसंत बिहार कॉलोनी, कांके रोड में स्वामी मुक्तरथ के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण पर वर्कशॉप और योगाभ्यास का संचालन हुआ। केन्द्र के योग प्रशिक्षक अवनीश कुमार तथा यहां की प्रबंधक शांति सिंह ने मुक्तरथ जी को पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अंजना सिंह यहां के योग संचालन और योग की उपयोगिता के बारे में बताई। 

मुक्तरथ जी ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में योग की बहुत जरूरत है। स्वास्थ्य संवर्धन में योग का कोई जोड़ नहीं है। यह शारिरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक हर तरफ से महिलाओं को मजबूत बनाता है तथा उनके बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है। आज महिलाएं जिस तरह से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं वो देश के लिए बहुत अच्छा है उन्हें संस्कारित और आत्मबल से मजबूत भी होने की जरूरत है।  

इस केन्द्र में बिहार योग विद्यालय मुंगेर की शिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ तरह-तरह की बीमारियों पर योग सत्र चलते हैं, विद्यार्थियों के मानशिक सबलता और एकाग्रता के लिये ध्यान सत्र चलते हैं तथा सामान्य योग सत्र भी नियमित रूप से चलते हैं। आज यहां के सभी प्रतिभागी बड़े ही उत्साह के साथ योगासन, प्राणायाम और ध्यान की साधना को करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सेलिब्रेट किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse