रांची : डीएवी गांधीनगर में योग दिवस पर योगाभ्यास

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय  योग दिवस के उपलक्ष्य में जूनियर एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने योग के वृहद कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर योग प्रशिक्षक गोविंद झा और कौशल कुमार ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं के महत्त्व से छात्रों को अवगत कराया। 

आज के इस योग समारोह में  छात्रों ने मयूरासन, धनुरासन, वृक्षासन, शीर्षासन, हलासन, चक्रासन, सर्वांगासन के साथ सूर्यनमस्कर आदि यौगिक क्रियाएं की। श्री झा ने छात्र जीवन में योग की उपयोगिता पर चर्चा की। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निराकार आचार्य ने कहा कि शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए योग अचूक औषधि है। 

योग को धार्मिक दृष्टि से नहीं अपितु वैज्ञानिक दृष्टि से देखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेशजी सिन्हा, के नलिनी, कविता मुखर्जी, जूनियर विंग की प्रभारी डॉ जया जायसवाल, रजनी सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse