एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण-पश्चिम मानसून का विस्तार हुआ है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। दो दिन सकारात्मक कंडीशन है। इससे झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है। इस बीच दो दिन भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 20 जून, 2024 को दी।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
केंद्र के अनुसार 21 से 26 जून तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
केंद्र के अनुसार 21 और 22 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 21 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। 23 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse