टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20.6.2024 को स्वयंसेवी संस्था स्तंभ ने संत उर्स लाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल, हेसाग, हटिया में अंडर टैलेंट सम्मान वार्षिक कार्यक्रम के तहत विगत 6 वर्षों की भांति इस वर्ष भी शैक्षणिक वर्ष 2003- 2024 में आयोजित मैट्रिक परीक्षा (10वीं बोर्ड जैक) में उत्तीर्ण तीन टॉपर छात्राओं अनुष्का रूणडा 442, प्रीति कुमारी 439 एवं गौरी कुमारी 437 को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साइकिल डोनेशन में अशफाक अर्श जमील, आदित्य शर्मा एवं बी एस ए हरक्यूलिस कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजेता साइकिल पाकर बहुत ही उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर संचित ने की। कार्यक्रम में अशफाक अर्श जमील एवं राकेश शरण में भी अपना वक्तव्य दिया।
कार्यक्रम में स्तंभ के शंकर महतो, पप्पू कुमार, रितेश कुमार, राजू कुमार, उदय सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीएसए हरक्यूलिस कंपनी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse