एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे, जहां वह तीन हजार करोड़ रुपये से भी अधिक लागत की 80 से भी अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी गुरूवार शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में युवा सशक्तिकरण, जम्मू कश्मीर में बदलाव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे।
श्री मोदी शुक्रवार सुबह श्रीनगर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह इस अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद योग सत्र में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 84 प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इनमें सड़क बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं और उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार, औद्योगिक संपदा के विकास और छह सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्रधान मंत्री 1800 करोड़ रुपये की कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों वाले तीन लाख घरों को कवर करेगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त दो हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इन परियोजनाओं के से युवा सशक्त होंगे और जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे का उन्नयन होगा।
श्री मोदी शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन युवा मन और शरीर पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। इस उत्सव का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने, योग के अभ्यास से हजारों लोगों को एकजुट करना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse