टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोग राहत महसूस कर रहे है। मंगलवार सुबह को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दे दी है। कई लोग इस दौरान बारिश में नहाते हुए भी दिखे। वहीं अब मौसम विभाग ने लगातार 4 दिनों तक बादल छाये रहने के आसार जताये हैं।
झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ था। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा था। इसके अतिरिक्त शहरवासियों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हुई हल्की बारिश ने जहां जनजीवन को राहत दी, वहीं पशु-पक्षियों की बेचैनी भी खत्म होती नजर आई। साथ ही जहां झारखंड में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका था, वहीं हल्की बारिश से ठंडी-ठंडी हवा चलने के कारण तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।
मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ आदि जिलों में हल्की व तेज बारिश होने की संभावना जतायी है। जहां इन जिलों के लोगों को राहत मिलने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
बता दें कि लोगों को अब भी मानसून की वर्षा का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जून को ही प्रदेश में मानसून के आने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मानसूनी बादल रूठे हुए हैं। अब इस वर्ष भी विभाग की ओर से पांच से छह दिनों की देरी बतायी जा रही है, जिसका सीधा असर किसानी पर पड़ रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse