झारखंड की 55 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देंगे जयराम महतो

 

नीति निर्धारण के लिए हमारे संगठन विधानसभा चुनाव लड़ेगे : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने आज लोकसभा चुनाव के बाद औपचारिक मीडिया कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो एवं वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मौजूद रहे। मीडिया वार्ता के दौरान टाइगर जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव में कुल साढ़े आठ लाख मतदान देने पर जनता को आभार व्यक्त किया। 

नीट की परीक्षा में धांधली पर रोक लगाने बात एवं कहा कि हमारे पार्टी संगठन का चुनावी सिंबल निर्वाचन आयोग की ओर से 20 से 25 दिनों में प्राप्त कर लिया जायेगा। लगभग 55 सीटों पर हमलोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राजनीति से धर्म को दूर करना होगा। आज मंगलवार को मोराबादी आक्सीजन पार्क में सामूहिक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने भी संगठन की ओर से अपने बातों को रखते हुए एवं अपने पार्टी की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सभी जाति वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राज्य में स्थानीय, नियोजन, विस्थापन एवं उद्योग नीतियों को बनाने का काम करेंगे और जयराम महतो की सरकार बनानेयेंगे। 

मीडिया कांफ्रेंस के दौरान खटियानी सुमित, संजय मेहता, फलिंदर करमाली, रितेश अधिवक्ता, विराठ बाबू, योगेश भारती, पप्पू कुर्मी, सनी तिग्गा, सूरज, लखिंदर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse