राजधानी रांची में गर्मी बिताते दिख रहे हैं माही

 

फॉर्म हाउस पर परिवार के साथ समय गुजार रहे एमएस धोनी

टीम एबीएन, रांची। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिंदगी जीने का अपना ही अंदाज है। जब मैदान पर होते हैं, तो पूरी दुनिया उनके इर्द-गिर्द सिमट जाती है। और जब कुछ और गतिविधि कर रहे होते हैं, तो तब उनके वीडियो धमाकेदार अंदाज में वायरल होते हैं। पिछले दिनों आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी परिदृश्य से गायब थे, लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। 

और हमेशा की तरह ही यह देखते ही देखते वायरल हो गया। धोनी के इस वीडियो को फैंस बहुत ही पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इस जारी वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा और पालतू कुत्तों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में धोनी काफी रिलैक्स दिख रहे हैं और अलग-अलग डॉगी को दुलार रहे हैं, उनके साथ खेल रहे हैं। 

वीडियो बताता है कि धोनी के पास अलग-अलग ब्रीड के कुत्तों की भरमार है। बहरहाल, उनका यह शौक कोई नया नहीं है। गाहे-बेगाहे उनकी तस्वीर या वीडियो सामने आते रहते हैं। बहरहाल, फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse