गुमला : कुएं की सफाई में एक की मौत, एक गंभीर

 

कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए दो लोग, एक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में कुआं सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के चैनपुर मुख्यालय के कुरूपगढ़ रोड में कुआं की सफाई करने कुआं में उतरा एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गया। जिसे बचाने के लिए पड़ोसी भिसेंट टोप्पो का 40 वर्षीय पुत्र विनय टोप्पो कुआं में उतरा। पहले युवक को बचाने के दौरान विनय जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। 

जिसे पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने करीब 1 घंटा कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में विनय की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान विनय टोप्पो की मौत हो गयी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को चांदसी दवाखाना के पास जमगाई गांव का एक युवक अशोक एक्का उर्फ गेड़ू कुआं की सफाई के लिए उतरा। जहां जहरीली गैस की चपेट में आकर छटपटाने लगा। जिसे बचाने के लिए विनय कुएं में उतरकर रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने अशोक एक्का को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

इस दौरान नीचे उतरा विनय जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। जिसे बचाने एक अन्य युवक कुआं में उतरने लगा पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने लगा। जिससे वह युवक किसी प्रकार बाहर आ गया। वहीं लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद पुलिस, सीआरपीएफ के जवान एवं ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से विनय को हुक में फंसा कर बाहर निकाला एवं एंबुलेंस की मदद से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान विनय की मौत हो गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse