रांची : एसएसपी ने की शांति बनाये रखने की अपील

 

ईद उल-अजहा को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

टीम एबीएन, रांची। कल यानी 17 जून को ईद अल-अजहा (बकरीद ईद) मनायी जायेगी। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 3 दिन तक 2,000 अतिरिक्त फोर्स तैनात किये गये हैं। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को लगाया गया है। इसके अलावा झारखंड पुलिस के रैप, जैप, आईआरबी जवानों को भी रांची में लगाया जायेगा। 

क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी पूरी तरह अलर्ट रहेगी। आपात स्थिति में तैनाती के लिए तुरंत दस्ता रवाना होगा। रविवार शाम से ही फोर्स अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर पहुंच जाएगी। डीएसपी को भी निगरानी की जिम्मेदारी चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर 20-20 की टुकड़ी में जवानों की तैनाती रहेगी। 

वहीं, शहर में तैनात पीसीआर और थाने के पेट्रोलिंग वाहनों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने को कहा गया है। किसी पर संदिग्धता का शक होने पर फौरन सत्यापन करने को भी कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों के अलावा डीएसपी को भी निगरानी की जिम्मेवारी दी गयी है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी। इसके लिए विशेष टीम गठित की गयी है, जो पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों और वीडियो आदि पर नजर रखेगी। 

किसी की भावना को आहत करने वाली तस्वीर पोस्ट या शेयर करने से परहेज करें। एसएसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले पोस्ट शेयर करने वालों पर गैर जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। पूरी रांची पर नजर रखने के लिए 70 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। 

इसके के लिए 50 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। रांची एसएसपी के आदेश में कहा गया है कि यदि कोई शांति और सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजें। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse