टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी रांची पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे जनसहभागिता के साथ भारत सरकार के द्वारा जो कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
महिला बाल विकास से संबंधित उसे जनसहभागिता के साथ करेंगे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार से भी अपेक्षा रखते हैं कि जो कार्यक्रम है महिला बाल विकास मंत्रालय का उसे राज्य के माध्यम से ही नीचे तक ले जा सकते हैं।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम राज्य सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वो बिना किसी भेदभाव के नीचे तक पहुंचायें। ताकि इसका लाभ झारखंड में रहने वाले महिलाएं, बच्चे या फिर किशोरी बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। वहीं प्रदेश में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है इसे किस प्रकार देखती हैं पर पूछे गये सवाल पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सुरक्षा अगर देखे तो वह राज्य का विषय है।
आज जो राज्य सरकार की स्थिति है उसे हम लोग पहले से वाकिफ है कि आज राज्य के अंदर लोग सुरक्षित नहीं है तो निश्चित रूप से हम भेड़िया के माध्यम से राज्य सरकार से आग्रह करेंगे कि वह प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के साथ जो अत्याचार होता रहा है जिससे राज्य की बदनामी होती रही है। उस पर त्वरित कार्रवाई करें, ताकि अपराधियों के मन में कानून का भय हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse