टीम एबीएन, रांची। 5157वां माहेश्वरी वंशोस्पति दिवस 15 जून दिन शनिवार पर प्रात: 7 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से निकाली गयी। शोभा यात्रा रांची शहर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के पश्चात समाप्त हुई। शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, गाड़ी खाना, हरमू रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, जे जे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट होते हुए वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची।
पूरे रास्ते अपने मधुर भजनों से मुकेश काबरा, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, विभोर डागा, मोहित सोमानी आदि भजन गायकों के साथ भजन कीर्तन एवं भगवान महेश के जयकारे लगाती हुई, शोभायात्रा का स्वागत मार्ग में पड़ने वाले समाज बंधुओं ने अपने-अपने घरों के आगे किया। शोभायात्रा में ट्रेक्टर में विराजमान भगवान महेश की विशाल प्रतिमा की आरती पूजन किया।
शोभायात्रा में बहुत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज के श्री ओम महेश्वरी अपनी पत्नी श्रीमती संगीता महेश्वरी अपने पूरे परिवार के साथ समाज द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं हवन किया। शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद स्वरूप अल्पाहार की व्यवस्था प्रभात साबू एवं अजय शंकर साबू के सहयोग से की गयी थी। प्रभात फेरी एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के संयोजक अजय शंकर साबू, उमाशंकर पेड़ीवाल, कुमुद लखोटिया एवं भावना काबरा हैं।
शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारु, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश सहमंत्री अनिल कुमार साबू, प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक साबू, प्रदेश महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, सभा अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, महिला समिति अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलौड़, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, बंसत लाखोटिया, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष दीपक मारु, उमाशंकर बियानी, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, परेश गट्टानी, जयकिशन गट्टानी, बजरंग लाल सोमानी, वासुदेव भला, हर्षित चितलांगिया, प्रभात साबू, राजेश सोमानी, श्याम बिहानी, विपीन भाला, दिनेश काबरा, अमित मालपानी, हिमांशु चितलांगिया, अंकित काबरा, धीरेंद्र राठी, सुमन चितलांगिया, रेनू फलोड़, विजयश्री साबू, शिखा बिड़ला, शशि डागा, अनीता साबू, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी, सीमा मालपानी, ममता डागा, उषा डागा, शारदा लड्डा, रेखा माहेश्वरी, सरोज राठी, मनीषा साबू, सुमन बाहेती, रितिका सारडा, सरिता चितलांगिया, सरिता लखोटिया, रेखा, सरला चितलांगिया, विनीता चितलांगिया शामिल रहे।
विशेष आकर्षण के रूप में माहेश्वरी भवन में डॉ अभिषेक माहेश्वरी ने अपनी पत्नी डॉ निशा माहेश्वरी के साथ एवं अंकिता माहेश्वरी रेखा माहेश्वरी, परिधि चितलांगिया एवं पाखी चितलांगिया का सहयोग लेते हुए भगवान महेश की बहुत ही सुंदर रंगोली बनायी, जिसे समाज के सभी लोगों ने बहुत सराहा।
प्रभात फेरी कार्यक्रम के पश्चात संध्या 4 बजे से बच्चों के लिए शेफ स्क्वाड कार्यक्रम किया गया। इसकी संयोजिका रश्मि मालपानी, रंजू मालपानी, रितिका लखोटिया ने बताया 8 से 15 साल के बच्चों के लिए फायरलैस कुकिंग कंपटीशन किया गया, जिसमें बच्चों को हेल्दी फूड के इंग्रेडिएंट्स से एक व्यंजन और एक ड्रिंक बनाना था।
बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ में भाग लिया एवं सब ने खूब आनंद किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाया। साथ ही कुछ सवाल जवाब के राउंड भी खेले गये, जिसका निर्णय रश्मि खेतान एवं अर्चना मुरारका ने किया। प्रथम विराज मालपानी, द्वितीय वत्सल बियानी, तृतीय ऋषाण राज भाला। संध्या 7 बजे से आनलाइन क्विज एवं उसके पश्चात स्मार्ट जोड़ी फन अंत्याक्षरी का आयोजन भी हुआ।
आनलाइन क्विज के संयोजक हिमांशु चितलांगिया है एवं स्मार्ट जोड़ी फन अंताक्षरी को समाज के बांधों के साथ खूब मनोरंजन तरीके से खिलवाया। इस कार्यक्रम की संयोजिका खुशबू साबू एवं रेखा महेश्वरी ने समाज के ही श्याम बिहानी एवं अंकुर डागा के सहयोग से कराया। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठारी मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse