टीम एबीएन, रांची। नवा बिहान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड बैंक लेकव्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंटर बारियातू रांची और बाबा आयुर्वेद केंद्र सिमलिया रिंग रोड दलादली रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथि के तौर पर नवा बिहान के अध्यक्ष और प्रांत सचिव, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति आर अजय उपस्थित थे।
इनके साथ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम सारण, मेडिकल डायरेक्टर आर मोहन, टी एस प्रकाश शाह एवं उनकी टीम, को-ऑर्डिनेटर रजनीश कुमार, डॉक्टर श्याम सुंदर महतो बाबा आयुर्वेद केंद्र, समाजसेवी अमित गोप उपस्थित थे। रक्तदान करने वालों में डॉक्टर मुकेश कुमार, अंकित कुमार, एस एस महतो आयुष कुमार, मानस सिंह, मृत्युंजय, लक्ष्मी, किरण, शिवम कुमार आदि थे।
उपस्थित अतिथियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया गया। आर अजय ने बताया कि रक्तदान करने से बड़ा दान कुछ नहीं है। यह लोगों में वहम है कि रक्तदान करने से उन्हें शारीरिक कमजोरी का एहसास होता है। रक्त का शरीर में सदैव निर्माण होता रहता है।
वहां उपस्थित चिकित्सकों ने भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचती और हमारे अंदर का आत्म बल भी मजबूत होता है। समाज की सेवा करने का यह एक सबसे उत्तम तरीका है। आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse